सरकार के बाबुलकर से भी नहीं बनी बात- 26 तारीख तक टली सुनवाई

Please Share
सरकार के बाबुलकर से भी नहीं बनी बात- 26 तारीख तक टली सुनवाई 2 Hindi News Bharat »

नैनिताल

बद्री केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों को बर्खास्त किये जाने के मामले में आज नैनिताल हाईकोर्ट ने सुनवाई 26 तारीख तक के लिए टाल दी गयी है। प्रदेश सरकार के एडवोकेट जनरल एस एन बाबुलकर इस मामले की आज स्वंय पैरवी कर रहे थे। आपको बता दे कि बद्री केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों को बीजेपी सरकार द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था । जिसके बाद उच्च न्यायलय ने सरकार से मंगलवार तक बद्री केदार मंदिर समिति को भंग किये जाने को लेकर जवाब तलब किया था। इसके साथ ही कोर्ट ने मंगलवार तक बद्री केदार मंदिर समिति की नयी कमेटी के गठन पर रोक लगा दी थी।

Leave a Reply