सलमान खान की दरियादिली , 2 साल के बच्चे की लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 2 लाख रू

Please Share
सलमान खान की दरियादिली , 2 साल के बच्चे की लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 2 लाख रू 1 Hindi News Bharat »

बबीता रयाल

सलमान खान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन बहुत सारे लोगों की मदद करती है, खुद सलमान भी अपने एनजीओ बीइंग ह्यूमन के माध्यम से बहुत सारे लोगों की मदद करते है, खासतौर से बच्चों की। हाल ही में सलमान ने अपनी दरियादिली एक बार फिर दिखायी है। सलमान खान ने मुंबई से सटे ठाणे में रहने वाले एक 2 साल के बच्चे की मदद की।

सलमान खान की दरियादिली , 2 साल के बच्चे की लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 2 लाख रू 2 Hindi News Bharat »

इस बच्चे को लीवर की बीमारी है जिसके कारण उसका जल्द से जल्द लीवर ट्रांसप्लांट होना जरुरी है। जिसके लिए परिवार वालों को करीब 12 लाख रुपए की जरूरत थी, लेकिन पैसे न होने की वजह से परिवार ने डोक्टर से  थोड़ा समय मांगा। डोक्टर ने  31 मई को होने वाली सर्जरी को  आज यानी 18 जुलाई 2017 के लिए टाल दिया। परिवार वालों ने पैसो के लिए सबसे पहले सलमान के बीइंग ह्यूमन चैरिटेबल संस्था से मदद मांगी, उन्हें 1 लाख रूपए की मदद मिलने की  उम्मीद थी। सलमान खान ने अपनी दिलदारी दिखाते हुए राकेश की मदद के लिए 2 लाख रूपये दिए।
फिलहाल राकेश का परिवार सलमान की इस दरियादिली से खुश है और उनका शुक्रगुजार है। वह जल्द से जल्द राकेश के ठीक होने की कामना कर रहा है।

इसी के साथ ही परिवार को 5 लाख रुपए टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट से मिले हैं और 3 लाख रुपए मुख्यमंत्री ट्रस्ट से मिले हैं। बता दें कि, इस बच्चे का इलाज मुंबई के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की ट्यूबलाइट रिलीज होने वाली है। वहीँ सलमान अपनी दूसरी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त है। हम दुआ करते है कि इस मासूम का इलाज सही तरीके से हो जाएं और वो भी हमारी तरह इस खूबसूरत ज़िन्दगी को जी सके।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply