सीएम ने लगाया- दूसरा जनता दरबार, लगभग 500 लोगों की सुनी समस्या

Please Share
सीएम ने लगाया- दूसरा जनता दरबार, लगभग 500 लोगों की सुनी समस्या 1 Hindi News Bharat »

सूबे की सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के हित में काम करने में लगे हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लोगों की समस्या सुनने के लिए लगातार जनता दरबार लगा रहे हैं। जनता दरबार के लिए हर महीने में एक दिन का समय तय किया गया है।

हर महीने के पहले व तीसरे सोमवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मुख्यमंत्री का जनता दर्शन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके तहत आज सुबह से ही लोग अपनी शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए थे।  लगभग 500 लोगों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखी।

सभी लोगों की शिकायतों को न सिर्फ सुना गया बल्कि बाकायदा रजिस्टर्ड भी किया गया। जिसके बाद शिकायताकर्ताओं ने बारी-बारी से मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों की बातों को सुना और आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रावत तीन घंटे से भी अधिक समय तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और लगभग सभी फरियादियों की समस्याओं को पूरी गम्भीरता के साथ सुना। मालूम हो कि जनता दर्शन में आज मुख्य सचिव एस रामास्वामी, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश सहित शासन व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You May Also Like

Leave a Reply