सीमाओं पर जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह

Please Share
सीमाओं पर जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह 1 Hindi News Bharat »

देहरादून: गृहमंत्री राजनाथ सिंह एल.बी.एस के दौरे के बाद आज चमोली के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले मसूरी विधायक गणेश जोशी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान विधायक जोशी ने पुष्प गुछ और केदारनाथ की प्रतिमा भेंट की।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की उन्होंने एल.बी.एस अकेदमी में 369 आई.ए.एस अधिकारीयों और फेज 5 के 83 वरिष्ट अधिकारीयों को संबोधित किया। और कहा कि जब मैं आपातकाल के दौरान जेल में था तो मुझे बहुत सारी पुस्तकें पढने का मौका मिला। साथ ही उन्होंने इस दौरान वरिष्ट अधिकारीयों को संबोधन में कहा कि व्यक्ति को कभी भी अपने पदभार पर घमंड नहीं होना चाहिए।

बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह इसके बाद सीमाओं पर जवानों से मिलने चमोली के लिए रवाना हो चुके हैं और जवानों के साथ ही दशहरा मनाएंगे।

वहीँ रोहिंग्या मुसलमानों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि भारत सरकार ने इस पर अपना रुख पहले ही साफ़ कर दिया है।

You May Also Like

Leave a Reply