स्कूल प्रबन्धक पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का आरोप…

Please Share

देहरादून: नेहरूग्राम के द इंडिया एकेडमी स्कूल के प्रबन्धक सुरेंद्र सिंह खंडूरी पर तीन छात्राओं ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। कक्षा छह में पढने वाली छात्राओं का आरोप है कि प्रबंधक सुरेंद्र खंडूरी उन्हें अपने कार्यालय में बेवजह बुलाता था और किसी न किसी बहाने से उनके साथ अश्लील हरकत करता था।

रायपुर एसएचओ प्रदीप चौहान ने हैलो उत्तराखंड को बताया कि सुबह छात्राओं के परिजन का फ़ोन आया था जिसमें उनके द्वारा स्कूल के प्रबंधक पर अश्लीलता का आरोप लगाया गया था। जिसके तुरंत बाद मौके पर चीता पुलिस को रवाना कर दिया गया था, जिन्हें छात्राओं ने अभद्रता की बात बताई लेकिन अभी तक छात्राओं और उनके परिजन द्वारा लिखित में कोई शिकायत दर्ज नही की गई है।

वही प्रबंधक से बात करने के लिए जब हैलो उत्तराखंड ने स्कूल फ़ोन किया तो हर बार स्कूल प्रशासन ने एक नया बहाना बनाकर मामले को टाल दिया। सूत्रों की माने तो स्कूल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश में लगा हुआ है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply