सड़क दुर्घटना में युवक व युवती की दुखद मौत …

Please Share
सड़क दुर्घटना में युवक व युवती की दुखद मौत … 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: आज सांय हरिद्वार बाईपास रोड पर पुरानी बाईपास चौकी के पास एक बस और स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें स्कूटी सवार एक युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बाईपास चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचते ही स्कूटी सवार युवक व युवती को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

युवक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान चिनार बसर पुत्र मच्छी बसर व युवती की पहचान ग्याति सुम्पी, निवासी ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों मृतक उत्तराखंड कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र थे।

पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मौके से बस को कब्जे में लेकर बस चालक को हिरासत में लिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply