07 माह गर्भवती महिला को उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से पहुंचाया गया एम्स, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिए निर्देश

Please Share
टिहरी: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम मौली गांव निवासी मेहाजबी कुरेशी को उपचार हेतु एयर एम्बूलेंस द्वारा एम्स ऋषिकेश लाकर भर्ती कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने की जनपद टिहरी की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये की गई सीएम घोषणाओं की समीक्षा, विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश

मेहाजबी कुरेशी जो कि 07 माह की गर्भवती महिला है तथा उनको चिकित्सक द्वारा सुरक्षित प्रसव हेतु एम्स ऋषिकेश रैफर किये जाने की सलाह दी थी। उनके द्वारा सड़क मार्ग से ऋषिकेश जाने में खतरा होने के दृष्टिगत एम्स ऋषिकेश तक पहुंचाने हेतु एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराये जाने का जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था। जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा तुरन्त प्रदान कर उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 38 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तिों को दिया मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सहमति, राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like