1 किलोमीटर लंबी चिट्ठी लिख बच्‍चों ने पीएम मोदी से कहा- पाकिस्‍तान को दो मुंहतोड़ जवाब

Please Share
1 किलोमीटर लंबी चिट्ठी लिख बच्‍चों ने पीएम मोदी से कहा- पाकिस्‍तान को दो मुंहतोड़ जवाब 1 Hindi News Bharat »

जम्मू एवं कश्मीर में एलओसी के नजदीक पाकिस्तानी सेना द्वारा हमारे देश के जवानों को शहीद कर उनके शवों के साथ बर्बरता किए जाने से आहत यहां के बच्चों ने एक किलोमीटर लंबी चिठ्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर भेजी है और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है।

शहीद हुए देश के वीर सैनिकों को मंगलवार को आरएसडी एकेडमी के छात्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्रों ने पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देने का अनुरोध करते हुए एक किलोमीटर लंबी चिठ्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखकर भेजी है। चिट्ठी में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को इस मामले में कड़ा कदम उठाना चाहिए। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए, जिससे दुबारा वह इस तरह की हरकत न कर सके।

आगे लिखा गया है कि सरकार को इसका बदला लेना चाहिए। एक सिर के बदले 10 सिर पाकिस्तानी सेना के वापस लाने चाहिए। चिठ्ठी में कहा गया कि सरकार को इस ओर सख्त और बेहद कड़ा कदम उठाने की जरूरत है। छात्रों ने लिखा, “हमें अपने देश के वीर जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। कब तक हमारे देश के वीर जवान सीमा पर अपनी जान गवाते रहेंगे। हमें पाक के इस हमले को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के कृष्णा घाटी में पाकिस्‍तानी सेना की बैट टीम ने 1 मई को दो भारतीय जवानों की हत्‍या कर दी थी। साथ ही उनके शवों से भी बर्बरता की थी। इस हमले में सेना के नायब सुबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ के प्रेम सागर शहीद हुए थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply