1 जुलाई से बंद हो जाएगा काॅर्बेट फाॅल

Please Share

रामनगर: रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज के अंतरगत आने वाला काॅर्बेट फाॅल 1 जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही बाराती रौ झरने को भी बंद कर दिया जाएगा। यह दोनों ही झरने घूमने आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इनको देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

दरअसल, बरसात में इनको हर साल बंद कर दिया जाता है। एक माह बंद रहने के बाद इनको फिर से पर्यटों के लिए खोल दिया जाता है। बरसात में अधिक पानी आने के कारण झरनों के आसपास खतरा बना रहता है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए, इनको बंद कर दिया जाता है। इन झरनों तक किसी को जाने नहीं दिया जाता है। डीएफओ रामनगर नेहा वर्मा ने बताया कि काॅबेर्ट फाॅल और बाराती रौ झरने बरसात के लिए बंद कर दिए गए हैं। बरसात समाप्त होने के बाद इनको फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like