10 साल की उम्र में अर्शदीप ने अपने नाम किया बेस्ट वाइल्डलाइफ फोटाग्रोफर का खिताब

Please Share

नई दिल्ली : भारत के अर्शदीप सिंह को प्रतिष्ठित वाइल्डलाइफ फटॉग्रफर ऑफ द इयर 2018 के जूनियर कैटिगरी में विजेता चुना गया है। ब्रिटेन के नैचरल हिस्ट्री म्यूजियम की तरफ से आयोजित इस सालाना वाइल्डलाइफ फटॉग्रफी कॉम्पटिशन में अर्शदीप को ’10 इयर्स ऐंड अंडर’ कैटिगरी में विजेता चुना गया है। उन्हें यह खिताब उनके फोटो ‘पाइप आउल्स’ के लिए मिला है। उन्होंने दो उल्लू की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की थी, जिसे पाइप ऑउल का नाम दिया गया है। ये दोनों ही उल्लू पाइप में बैठे थे, जिसे अर्शदीप ने अपने कैमरे में कैद किया है।

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द इयर प्रतियोगिता का आयोजन ब्रिटेन की नेचुरल हिस्ट्री म्युजियम कि ओर से आयोजित किया गया था। जूनियर श्रेणी में तीन कैटेगरी थी, जिसमे 11-14, 15-17 वर्ष की कैटेगरी थी। दरअसल एक बार जब अर्शदीप पंजाब के कपूरथला में अपने पिता के साथ जा रहे थे तभी उन्होंने पाइप के भीतर बैठे दो उल्लू को देखा और उन्होंने अपने पिता को रुकने के लिए कहा और अपने पिता के कैमरे से कार की खिड़की से ही उनकी तस्वीर को क्लिक किया।

अर्शदीप ने महज 6 वर्ष की उम्र से तस्वीरें लेनी शुरू कर दीं थी। वह अक्सर अपने पिता रणदीप सिंह के साथ घूमने के लिए जाती है। रणदीप सिंह खुद एक जाने माने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर हैं। इससे पहले हाल ही में अर्शदीप ने जूनियर एशियन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर का खिताब अफने नाम किया था। उनके काम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छापा गया गया है, जिसमे मुख्य रूप से लोनली प्लैनेट यूके, लोनली प्लैनेट जर्मनी, बीबीसी वाइल्डलाफ आदि शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like