सौ साल पार बुजुर्गों ने वोट को लेकर दिखाया उत्साह, युवा भी दिखे खासा उत्साहित

Please Share

रिपोर्ट: राजपाल शर्मा

रुद्रपुर: लोकतंत्र के महापर्व पर उत्तराखंड के सौ साल पार बुजुर्ग वोटरों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कोई अपने बच्चों को कंधे पर बूथ पर लेकर आया तो किसी ने कंधे पर उन्हें पहुंचाया। रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी निवासी सवित्रि मंडल (120 उम्र) को वोट डालने के बूथ तक परिजन लेकर आए। तो वहीँ सुखविंदर कौर बुजूर्ग महिला को भी गोद में उठाकर बूथ पर लाया गया।

इसके आलावा युवाओं ने भी मतदान को लेकर उत्साह दिखाया। प्रदेश की सभी सीटों में से नैनीताल लोकसभा सीट पर सभी की नजरें हैं। क्योंकि यहाँ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और पूर्व सीएम हरीश रावत जैसे दो दिग्गजों के बीच मुकाबला है।

सौ साल पार बुजुर्गों ने वोट को लेकर दिखाया उत्साह, युवा भी दिखे खासा उत्साहित 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like