देहरादून में पशुओं एवं कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी, 11 करोड़ का भैंसा बना मुख्य आकर्षण

Please Share

देहरादून: राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में विभिन्न पशुओं एवं कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस दौरान देश भर से आए विभिन्न पशुपालकों द्वारा इस प्रदर्शनी में विभिन्न नस्लों की गायों व भैंसों आदि का प्रदर्शन कर उनके बारे में जानकारी दी गई। इस प्रदर्शनी में 11 करोड़ का भैंसा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जोकि विभिन्न प्रतियोगिताओं में विभिन्न अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुका है। भैंसा मालिक के अनुसार उक्त भैंसे का भार सोलह सौ किलो है।
वहीं विभाग द्वारा स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी को देखने आए बिभिन्न लोग काफी उत्साहित व रोमांचित नजर आए।
इस प्रदर्शनी में पशुओं के अलावा विभिन्न पशुपालन से संबंधित उपकरणों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। उपकरणों में दूध निकालने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके साथ ही विभिन्न कृषि उत्पाद भी इस प्रदर्शनी के गवाह बने।
हरियाणा से आए हुए पशुपालक व किसान प्रदीप चौधरी का कहना है की इतनी मेहनत के बावजूद उनके पशुओं का दूध पानी से भी कम दाम पर बिक रहा है जबकि कई कंपनियों के पानी के दाम भी उनकी दूध के दाम से ज्यादा है। हालांकि उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए आयोजक पीडीएफए की सराहना की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like