अल्मोडा में बस खाई में गिरी, 11 लोगों की मौत

Please Share

अल्‍मोड़ा: अल्मोड़ा में आज मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे एक दर्दनाक हदसा हुआ। अल्मोड़ा से रामनगर जा रही बस खाई में जा गिरी। जिसमे 25 से ज्यादा लोग सवार थे। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और बाकि लोग घायल हो गये हैं।

यह बस देघाट (अल्मोड़ा) से रामनगर (नैनीताल) जा रही थी। अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लाक के दानापानी में चीरधार टोटाम के पास लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर क्षतिग्रस्त बस में फंसे घायलों को निकला। राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।  इसी बीच पुलिस एवं फायर की टीम तथा एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रामनगर भेजा गया। दुर्घटना में मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply