12वीं की छात्रा ने पंखे से लटक कर दी अपनी जान

Please Share

देहरादून: थाना रायपुर से सूचना मिली कि आज दिनांक 10 जुलाई 2020 को करीब 09:45 बजे एमडीडीए कॉलोनी में एक लड़की रश्मि गोयल ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है, जिसे उसके परिजन कोरानेशन अस्पताल लेकर गए हैं। मौके पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात्रि करीब 3:00 बजे रश्मि गोयल और उसका भाई रजत गोयल एक साथ कमरे में थे। उसके बाद उसका भाई अपने कमरे में चला गया। सुबह 7:30 बजे जब रश्मि द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया, तो उसके भाई, पिताजी द्वारा दरवाजा तोड़ा गया। देखा कि वह पंखे पर चुन्नी से लटकी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन: स्वस्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 7 बजे की रिपोर्ट, 68 और कोरोना पॉज़िटिव

परिजनों द्वारा उसे उतारकर सीएमआई अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें कोरिनेशन अस्पताल जाने की सलाह दी गई। कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टर द्वारा रश्मि गोयल को मृत घोषित किया गया। मृतक युवती गुरु नानक एकैडमी रायपुर में 12वीं की छात्रा थी। पुलिस द्वारा मौके पर शव का पंचायत नामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें: ऊर्जा निगम में 764 भर्ती मामला, भर्ती प्रक्रिया में नहीं होगा कोर्ट के आदेश का उलंगन – प्रबंध निदेशक यूपीसीएल

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply