14 वर्षीय नाबालिक से पडोसी ने ही किया दुराचार

Please Share
देहरादून: राजधानी दून में एक 14 वर्षीय नाबालिक से 23 वर्षीय युवक को दुराचार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामले के अनुसार, मंगलवार को जगदीश राम पुत्र गोपाल राम निवासी चंदन नगर, देहरादून ने चौकी लक्खीबाग पर लिखित शिकायत दी कि, उनकी 14 वर्षीय बेटी, जो एमकेपी इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ती है, वो दोपहर के समय घर से कही चली गयी थी। उसकी काफी ढूढ-खोज की तो वह पड़ोस में रहने वाले सूरज पुत्र तिलक राज के कमरे में मिली। उससे पूछताछ की तो बेटी ने बताया कि, दोपहर के समय सूरज उसको बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया तथा उसने उसके साथ गलत काम किया।
इस सूचना पर अभियुक्त सूरज के विरुद्ध अंतर्गत धारा 376 आईपीसी, 3/4 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। पीड़ित से पूछताछ पर अभियुक्त सूरज द्वारा नाबालिक लड़की के साथ बहला फुसलाकर यौन संबंध बनाए गए। जिस पर अभियुक्त सूरज उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जिसको जिला कारागार भेजा गया। मामले में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like