देहरादून: प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को होने जा रहा है। जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव कराए जाने को लेकर प्रदेश संगठन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसी दिन केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेधवाल देहरादून पहुंचेंगे। उनकी देखरेख में नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। भट्ट ने ये भी कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष को वे अपना पूरा सहयोग देंगे। इस संबंध में अपनी इच्छा से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उन्होंने अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने सांसद के दायित्व से संतुष्ट हैं।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
You May Also Like
Watch Kaushambi LPG Tanker Blast CCTV: कौशांबी LPG टैंकर हादसे का CCTV आया सामने, डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ भीषण विस्फोट
admin
Comments Off on Watch Kaushambi LPG Tanker Blast CCTV: कौशांबी LPG टैंकर हादसे का CCTV आया सामने, डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ भीषण विस्फोट

