VIDEO: दो महीने से नजरबंद फारुक अब्दुल्ला पहली बार आए सामने

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से बीते 2 महीने से घर में नजरबंद चल रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला और उमर अबदुल्ला से आज उनकी पार्टी के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है। इस बीच फारुक अब्दुल्ला की तस्वीर करीब 2 महीने बाद सामने आई है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही पार्टी नेताओं से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर देखी जा सकती है। वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले के खिलाफ थे।

वहीं फारुक अब्दुल्ला से मिलने गए नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी स्थानीय चुनाव का बहिष्कार करेगी क्योंकि उनके नेता जेल में हैं।

बता दें कि सरकार का मनाना था कि 370 पर फ़ैसले के बाद इन नेताओं के भाषणों से राज्य में हालात बिगड़ सकते हैं, इसलिए एहतियातन राज्य के कई अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like