बागेश्वर: 01 किलो 834 ग्राम चरस (कीमत लगभग 1,70,000) के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Please Share
बागेश्वर: युवाओं में बढते हुए नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाये जाने के चलते कोतवाली बागेश्वर द्वारा दिनांक 12.02.2021 को क्षेत्रान्तर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थो की चैकिंग के दौरान आरे बाईपास बागेश्वर के पास संदिग्ध व्यक्ति हुकुम राम पुत्र जोगा राम, निवासी रीठाबगड, कपकोट, जनपद बागेष्वर के कब्जे से 1.574 किलोग्राम चरस व कृष्ण कुमार पुत्र हरीश राम, निवासी रीठाबगड, कपकोट के कब्जे से 260 ग्राम चरस बरामद कर थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0 संख्या 10/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम हुकुम राम उपरोक्त व मु0अं0सं0 – 11/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम कृष्ण कुमार पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम में उ0नि0 कृष्ण गिरी, कानि0 सन्तोश राठौर, कानि0 प्रेम राम, कानि0 नन्दन प्रसाद व कानि0 अशोक पवार शामिल थे। उक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 1000 रूपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।वहीं
वहीँ दूसरे मलमय में पुलिस थाना कपकोट द्वारा 01.005 किलोग्राम चरस (अनुमानित लागत 1,00000 एक लाख) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 12.02.2021 को कपकोट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की चैकिंग के दौरान पोथिंग तिराहे पर बघर से पैदल आ रहे एक व्यक्ति रविन्द्र सिंह पुत्र धनश्याम सिंह, निवासी कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 01.005 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस सम्बन्ध में थाना कपकोट में मु0अ0 संख्या 17/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग गांव क्षेत्र से सस्ते दामो पर चरस खरीदकर मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम में उ0नि0 अविनाष मौर्य, कानि0 ललित बोरा, कानि0 शंकर राम व कानि0 विरेन्द्र गैडा शामिल थे। उक्त पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 1000 रूपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोशणा की गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like