छात्र छात्राओं की समस्या को देखते हुए केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने किया 67.96 लाख से बनी नवनिर्मित 5 कक्षा कक्ष का लोकापर्ण

Please Share
ललित जोशी की रिपोर्ट
नैनीताल: जनपद नैनीताल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोला विकास खण्ड कोटाबाग मे स्पेशल कम्पोनैंट प्लान के अन्तर्गत 67.96 लाख से नवनिर्मित पाँच कक्षा-कक्ष भवन का लोकार्पण वैदिक मंत्रोें के बीच केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने किया। क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने नये निर्मित कक्षा-कक्षों के फर्नीचर हेतु 2 लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
कार्यक्रम मे जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये यशपाल आर्य ने कहा कि “यह मेरा क्षेत्र है और हमेशा रहेगा। क्षेत्र की जनता का दुख-दर्द एवं समस्याओं को मै अच्छी तरह से समझता हूूं। सभी समस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, पेयजल, विद्युत आदि समस्याओं का निदान कर समग्र विकास किया जायेगा। पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याये मैदानी क्षेत्रों से भिन्न हैं। सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे क्षेत्र मे जाकर जनता व जनप्रतिनिधियों से मिल कर समस्याओं को समझ कर उनका समाधान करें। हमें जाति-धर्म व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने होंगे तभी सभी का विकास होगा।”
यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार समग्र विकास के लिए गम्भीर हैं। विधायक संजीव आर्य ने भी जनसमस्यायें सुनी व उनका निराकरण का आश्वासन दिया। अपने सम्बोधन मे क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने कहा कि “मंत्री यशपाल आर्य के प्रेरणा, सानिध्य, मार्गदर्शन मे क्षेत्र का समग्र विकास सम्भव हो पा रहा हैै। 3.50 करोड की लागत से बाधनी मोटर मार्ग का कार्य चल रहा है। नौनिहालों के बेहतर शिक्षा का लगातार प्रयास किये जा रहे है। वहा क्षेत्र मे पेयजल, स्वास्थ्य, सडक मे कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की सभी समस्याओ का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। बांसी हाईस्कूल हेतु 90 लाख स्वीकृत कराया है तथा कार्य प्रगति पर है। बगड विद्यालय का कार्य पूर्ण हो गया है। शीघ्र लोकार्पण किया जायेगा। ओखलढूगा सडक हेतु 1.20 करोड स्वीकृत हो गये है। शीघ्र कार्य प्रारम्भ होगा।”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like