200 मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, हादसे में दो लोग घायल

Please Share

मसूरी: मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोलूखेत गलोगी पावर हाउस के पास मंगलवार सुबह एक मैक्स पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे जो घायल हुए है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

200 मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, हादसे में दो लोग घायल 2 Hindi News Bharat »रेस्क्यू टीम द्वारा रस्सों की सहायता से खाई में उतर कर दोनों घायलों को बाहर निकाल उपचार हेतू नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद घायलों की हालत नाजुक देखते हुए दोनों को मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान सौरभ बोठियाल पुत्र ललिता प्रसाद निवासी थत्यूड़, टिहरी गढ़वाल और सतपाल पुंडीर पुत्र बच्चन सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

You May Also Like