देहरादून: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: थाना राजपुर के अंतर्गत बुधवार शाम के समय सीसीआर द्वारा थाना राजपुर पुलिस को एक लड़का-लड़की की कैनाल रोड लेन नंबर 5 में सड़क किनारे पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मौके पर मौजूद लड़की के परिजनों की मदद से ऑटो में बिठाकर दोनों बेहोश व्यक्तियों को उपचार हेतु दून अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उपरोक्त दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा मृतक लड़की के परिजनों से पूछताछ की गई तो जांच में पाया कि मृतिका का नाम सोनम पुत्री स्वर्गीय देवेंद्र सिंह मूलनिवासी शेरपुरा थाना बिहारीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी बॉडी गार्ड जाखण देहरादून उम्र करीब 17 वर्ष तथा मृतक का नाम रिंकू पुत्र मनोज निवासी शेरपुर थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 18 वर्ष है।
आगे जांच में पता चला कि, कुछ समय पूर्व मृतक सोनम व रिंकू की मुलाकात अपने गांव में एक शादी समारोह में हुई थी। तभी से दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। आज रिंकू सोनम से मिलने उसके घर बॉडीगार्ड में आया था। उस समय सोनम के घर में कोई मौजूद नहीं था, आस-पड़ोस ने बताया कि सोनम ने पानी की बोतल मांगी थी। पुलिस द्वारा मौके पर फॉरेंसिक दल बुलाया गया तथा वीडियोग्राफी की गई। मृतक उपरोक्त दोनों के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दी गई। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग होना प्रतीत होता है। थाना हाजा पुलिस द्वारा पंचायत नामा व अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like