21 साल के युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, 7-8 दोस्तों संग गया था पिकनिक मनाने

Please Share

देहरादून: थाना राजपुर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 15/07/20 को इच्छुक गुरंग निवासी डाकरा, थाना कैंट ने समय सांय 07:30 बजे चौकी जाखन पर सूचना दी कि मैं अपने 7-8 दोस्तों सहित चंद्रोटी पुल के पास पिकनिक मनाने गया था। जब हम लोग नहाने लगे तो हमारा दोस्त निशांत प्रधान पुत्र संजय प्रधान निवासी भारु वाला ग्रांट, थाना क्लेमेनटाउन, देहरादून, उम्र 21 वर्ष नहाते समय करीब 03:30 बजे नदी में डूब गया। हम लोगो ने काफ़ी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नही चल पाया। सम्भवतः वह गुफा के पास स्थित तालाब में डूब गया है।

सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर,चौकी प्रभारी जाखन मय फोर्स के मौक़े पर पहुंचे। देर रात्रि तक सर्च अभियान चलाया गया। तलाश हेतु एसडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया गया। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन काफी अंधेरा होने के कारण गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में कोई लाभप्रद जानकारी नही मिली।

आज दिनांक 16.07.2020 को पुनः सर्च ऑपरेशन को जारी रखते हुए समय करीब 10:00 बजे गुमशुदा निशांत का शव चंद्रोटी पुल के नीचे नदी में बने कुंड पत्थर के नीचे से बरामद हुआ। शव को पुलिस टीम द्वरा अथक परिश्रम एवम प्रयासों से बरामद किया गया। शव की पहचान मृतक के पिता द्वारा की गई । मृतक जिम ट्रेनर का कार्य करता था। मृतक के परिजनों द्वारा किसी भी संदेह होने के सम्बंध में कोई तहरीर नही दी गयी है। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम हेतु भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: SBI बैंक से लगभग 32 लाख रुपए की धोखाधडी करने वाला फरार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply