24 घन्टे में भूकम्प के तीन बड़े झटकों से दहला ये देश, आठ की मौत कई घायल

Please Share

मनीला: उत्तरी फिलीपींस में 24 घन्टे के भीतर भूकंप के तीन बड़े झटको से हिल उठा।आज सुबह फिलीपींस के मुख्य लुज़ोन द्वीप के उत्तर में बाटनेस द्वीपसमूह में दो भूकंप के झटकों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पहला भूकंप, स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 बताई गई है। यह भूकंप 12 किमी की गहराई पर, इटबायट शहर से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर पूर्व में आया था। वहीं इसी इलाके में तीन घंटे बाद 5.9 तीव्रता का एक और भूकंप भी आया। इसके बाद तीसरा भूकंप 5.7 की तीव्रता से शनिवार को आया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाटनेस के गवर्नर मारिलो केको ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 5.4 तीव्रता के पहले भूकंप में पांच लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए हैं। इस भूकंप में एक चर्च और कई घर ढह गए। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ ज्वालामुखी और सीस्मोलॉजी (फिवोलक्स) ने कहा कि दूसरा भूकंप इटबायट से उत्तर-पश्चिम में लगभग 19 किमी की दूरी पर 43 किमी की गहराई पर है।

फिवोलकस के निदेशक रेनाटो सॉलिडम ने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि इस तरह की तीव्रता के भूकंप से घरों और बुनियादी ढांचे को मामूली नुकसान हो सकता है। संस्थान के अनुसार, बास्को और सबतांग शहरों में भी झटके महसूस किए गए।फिलीपीन मीडिया में दिखाई जा रही तस्वीरों में भयभीत लोग अपने घरों से भागते नजर आ रहे हैं। कई घर ढह गए और सड़कों में भी गहरी दरारें आई हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like