सिंगर हर साल अपनी बेटी का करवाता है वर्जिनिटी टेस्ट, तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुका

Please Share

अमेरिकन रैपर टीआई  (TI) के नाम से मशहूर क्लिफोर्ड हैरिस ने हाल ही में अपनी बेटी को लेकर एक शो में बड़ा बयान दिया है। रैपर ने कहा, ‘देखिए, मैं आपको बता रहा हूं। मेरी बेटी 18 साल की है और उसका हायमन बिल्कुल सही-सलामत है।’ रैपर के बयान के बाद से ही वो सुर्खियों में हैं, सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उनके बयान की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पुरजोर विरोध भी कर रहे हैं।

दरअसल हाल ही में टीआई एक पॉडकास्ट शो में पहुंचे, इस पॉडकास्ट का टाइटल था- लेडीज लाइक अस। शो में रैपर से सवाल पूछा गया कि क्या वो अपनी बेटी से सेक्स के बारे में बात करते हैं। एंकर का सवाल यहां पर सेक्स एजुकेशन को लेकर था। इस पर जवाब में टीआई ने कहा कि जब उनकी बड़ी बेटी गायनेकोलॉजिस्ट के पास जाती है, तो वो भी साथ जाते हैं।

शो में बातचीत के दौरान रैपर ने कहा कि, ‘बेटी की जांच करने के बाद डॉक्टर ने मुझसे कहा कि जानकारी (हायमन सलामत है कि नहीं) आपके साथ साझा करने के लिए हमें आपकी बेटी से इजाजत चाहिए होगी। इसके बाद मैंने अपनी बेटी से कहा कि वो डॉक्टर चाहते हैं कि तुम अपने दस्तखत दो। ताकि वो हमारे साथ ये जानकारी शेयर कर सकें। क्या ऐसी कोई बात है जो तुम मुझे नहीं बताना चाहती? फिर मैंने डॉक्टर से कहा, देखिए आप, मेरी बेटी को कोई दिक्कत नहीं है मेरे साथ इन्फॉर्मेशन शेयर करने में’

टीआई ने शो में आगे बताया कि, ‘डॉक्टर ने कहा कि सेक्स के अलावा भी कई और वजहें हैं, जिनसे हायमन टूट सकता है। जैसे साइकिल चलाना, खेलकूद, घुड़सवारी। किसी भी तरह की एथलेटिक्स टाइप फिजिकल एक्टिविटी से हायमन टूट सकता है। इस पर मैंने (टीआई) डॉक्टर को जवाब दिया कि मेरी बेटी न तो घुड़सवारी करती है, न साइकिल चलाती है और न ही किसी तरह के खेलकूद में ही रहती है। आप प्लीज उसका हायमन देखिए और मुझे जल्द से जल्द टेस्ट का नतीजा बताइए। मैं आपको बताना चाहता हूं कि अपने 18वें साल में मेरी बेटी का हायमन बिल्कुल सही-सलामत है।’

ये सब करने के पीछे टीआई के अपने तर्क भी हैं। उनका कहना है कि कई लोग चाहते हैं कि उनके पैरेंट उन पर पूरा ध्यान दें और जब उनकी बेटी कभी भी पीछे मुड़ कर देखेगी तो उन्हें इस बात के लिए शुक्रिया कहेगी कि मैं उसके लिए कितना प्रोटेक्टिव था। टीआई ने कहा कि ज्यादातर बच्चे जिंदगी में आगे बढ़ जाने के बाद अपने माता-पिता के शुक्रगुजार होते हैं, जिनकी वजह से वो खुद को नुकसान पहुंचाने से बच सके।

टीआई ने एक और दिलचस्प खुलासा किया कि उनका 15 साल का लड़का अभी से सेक्सुअली एक्टिव है लेकिन उन्हें बेटे को लेकर कोई फिक्र नहीं है। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो टीआई तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स जीत चुके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like