उत्तराखंड: तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को वसूली का नोटिस

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को राज्य संपत्ति विभाग ने वसूली का नोटिस भेजा है। इनमे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा शामिल हैं। इन सभी को पानी और बिजली का बकाया चुकाने के लिए नोटिस भेजा गया है। वहीँ पूर्व मुख्यमंत्रियों में से मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी ने पानी और बिजली का बकाया बिल चुकाया है।

बता दें कि हाईकोर्ट के पूर्व मुख्यमंत्रियों से उनके आवास का किराया बाजार की दर से वसूलने के आदेश के बाद उत्तराखंड सरकार 31 मार्च 2019 तक इन सुविधाओं को निशुल्क करने का अध्यादेश लेकर आई। हालाँकि इस अध्यादेश में पानी-बिजली के बकाए पर कुछ नहीं कहा गया है। इसलिए संपत्ति विभाग ने तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को यह नोटिस भेजे हैं। कोश्यारी पर करीब 11 लाख, बहुगुणा पर 3.5 लाख, निशंक पर करीब चार लाख का बिजली और पानी का बकाया है। साथ ही स्व. नारायण दत्त तिवारी पर भी पानी और बिजली का बकाया है। लेकिन, उनके परिजनों को नोटिस भेजने को लेकर असमंजस बना हुआ है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like