30 साल के हुए विराट, इस खास दिन पर देवभूमि पहुंचे विरूष्का

Please Share

देहरादून: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज 30 वर्ष के हो गए। विराट अपने इस खास पल को खास बनाने के लिए देवभूमि में आए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी से पहले भी यहां आए थे। नरेंद्र नगर के वल्र्ड फेमस होटल आनंदा में विराट कोहली का जन्मदिन मनाया जाएगा। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर होटल की छत पर ली गई एक फोटो भी शेयर की है। अनुष्का ने लिखा… थैंक्स गाॅड फाॅर हिज बर्थ…। उनको ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर साथी क्रिकेटरों के साथ ही दुनियाभर के क्रिकेट खिलाड़ियों और फैंस ने शुभकानाएं दी हैं।

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली को वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, मोहम्मद शमी, ऋद्धिमान साहा और वीवीएस लक्ष्मण ने शुभकामनाएं दी हैं। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली को जन्मदिन पर रोचक अंदाज में बधाई दी है। वीरू ने ट्विटर के जरिये विराट को बर्थडे विश करते हुए लिखा, इस धनतेरस पर कामना है कि आपका यह साल रनतेरस से भरपूर रहे।

विरुष्का यानि विराट और अनुष्का की जोड़ी को उत्तराखंड बेहद पसंद है। पहले भी कई बार यहां आते रहे हैं। अनुष्का की नानी भी देहरादून में रहती हैं और उनके अध्यात्मिक गुरू भी ऋषिकेश में हैं। ऐसे में अनुष्का के लिए उत्तराखंड बेहद खास है। विराट को भी यहां आना अच्छा लगता है। पहले भी कई बार यहां चुके हैं। विराट और अनुष्का अपने खास पलों को इंजोय करने के लिए शांत वादियों की ओर चले आते हैं। अपने गुरू के आश्रम में अनुष्का काफी रिलेक्स होकर घूतती हैं। पहले जब भी यहां आई वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं। इस बार उन्होंनें होटल की छत पर विराट के साथ एक शानदार तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर फैंस भी विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like