31 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए बंद होगी फूलों की घाटी…

Please Share
31 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए बंद होगी फूलों की घाटी… 2 Hindi News Bharat »

जोशीमठ:  विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी घूमना के लिए अब कम ही दिन बचे है। घाटी को बंद करने के लिए 31 अक्टूबर की तिथि तय की गई है। 31 अक्टूबर के बाद विश्व धरोहर फूलों की घटी में एंट्री नहीं म‌िल पाएगी। 

विश्व भर के सेलानियों के आकर्षण का केंद्र फूलों की घटी में फूल जुलाई से अगस्त के महीने में अपने शबाब पर होते है। फूलों की घाटी का आकषर्ण 520 से ज्यादा पौधों की प्रजातियां हैं जिसमें करीब 500 किस्म की फूलों की प्रजातियां,18 तरह के फर्न और चार तरह के खास पेड़ शामिल हैं। यहां 112 से ज्यादा औषधीय वनस्पतियां भी है।

वन क्षेत्राधिकारी के कार्यलय से मिली जानकारी के मुताबिक विश्व विरासत घोषित की गई फूलों की घाटी में इस साल रिकॉर्डतोड़ पर्यटक के साथ रिकॉर्ड तोड़ आमदनी भी हुई हैं। अगस्त महीने तक फूलों की घाटी में 13016 पर्यटक पहुंचे हैं, वही पिछले साल 9916 पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे थे। आपदा के बाद घाटी में इस वर्ष सर्वाधिक पर्यटक पहुंचे हैं।

पर्यटकों की आवाजाही से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ने 21,22,725 आय अर्जित की है। पिछले साल ये आकड़ा 17 लाख था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply