पिथौरागढ़: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर बैंक कर्मचारी

Please Share

पिथौरागढ़: अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं।  बैंक बंद होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों को बैंक से निराशाजनक लौटना पड़ा। वहीं अस्पताल में भी मरीजों की दवा खरीदने के लिए उनके साथ आये परिजनों को एक दूसरे  का सहारा लेना पड़ा। वहीं ग्रामीण बैंक के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रर्दशन करते हुए कहा कि बैंक कर्मचारियों की मांगें काफी लंबे समय से चली आ रही हैं। लेकिन सरकार द्वारा कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के पेंशन समानता के नियम को लागू करने, अस्थाई अंशकालिक कार्मिकों को नियमित मृतक आश्रितों को नौकरी योजना लागू करने और अन्य कई मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किये जा रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही हैं जिसे देखते हुए बैंक कर्मचारियों को हड़ताल में जाना पड़ रहा हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like