उत्तराखंड में आज 516 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि, 473 हुए स्वास्थ्य, 13 की मौत

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, कल शाम 06:00 बजे की रिपोर्ट में 516 नए कोविड-19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 33, बागेश्वर ज़िले से 3, चमोली ज़िले से 17, चम्पावत ज़िले से 16, देहरादून ज़िले से 194, हरिद्वार ज़िले से 68, नैनीताल ज़िले से 67, पौड़ी ज़िले से 20, पिथौरागढ़ ज़िले से 26, रुद्रप्रयाग ज़िले से 7, टिहरी ज़िले से 10, उधमसिंह नगर ज़िले से 47 व उत्तरकाशी ज़िले से 8 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।
कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 75784 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 1251 मौतें हुई है। जिसमे आज उत्तराखंड में 13 लोगों की मौत हुई है। जिसमे एम्स ऋषिकेश में 5, श्री महेनत इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून में 2, कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में 3, सुशीला तिवारी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हल्द्वानी में 1, DH बागेश्वर में 1 व HNB बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में 1 मौत हुई है। 
यह भी पढ़ें: 2011 से पहले बीएड डिग्री धारकों को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के पदों पर कर सकेंगे आवेदन
स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 68838 हुई है, जिसमे आज 473 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अल्मोड़ा ज़िले से 12, बागेश्वर ज़िले से 11, चमोली ज़िले से 50, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 157, हरिद्वार ज़िले से 27, नैनीताल ज़िले से 50, पौड़ी ज़िले से 95, पिथौरागढ़ ज़िले से 24, रुद्रप्रयाग ज़िले से 9, टिहरी ज़िले से 7, उधमसिंह नगर ज़िले से 28 व उत्तरकाशी ज़िले से 3 जो आज स्वास्थ होकर घर लोटे है। अब तक 740 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।
अब उत्तराखंड में 4955 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 1384, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 416, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 272, उदमसिंह नगर जिले से 325, चमोली जिले से 265, नैनीताल जिले से 441, उत्तरकाशी ज़िले से 164, पिथौरागढ़ जिले से 398, बागेश्वर जिले से 127, हरिद्वार ज़िले से 658, रुद्रप्रयाग जिले से 83, चम्पावत ज़िले से 209 और अल्मोड़ा ज़िले से 213 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 14606 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 13587 है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like