देहरादून: 68 साल के वृद्ध को गला रेत कर मार डाला

Please Share

देहरादून: डोईवाला में हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। प्राइमरी स्कूल माधोवाला से कुछ ही दूरी पर सरदार मलकीत सिंह को बदमाशों ने उनके घर में गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। मामले को प्रोपर्टी से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डोईवाला के बीएसएफ रोड स्थित प्राइमरी स्कूल के नजदीक सरदार मलकीत सिंह का अज्ञात बदमाशों ने देर रात गला काटकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार सरदार मलकीत सिंह के हाथ आगे की और बांधकर किसी धारदार हथियार से उनका गला रेता गया। उनकी उम्र करीब 68 साल बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि सुबह जब चैकीदार ने उनको  आवाज दी तो अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। उसने मृतक के भाई सरदार सतनाम सिंह और जसवीर सिंह को मौके पर बुलाया। घर के अंदर चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था।
जानकारी के अनुसार सरदार मलकीत सिंह सात-आठ साल पहले ही नया घर बनाकर यहां बसे थे। उनकी एक ही बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। वो अपने ससुराल में ही रहती है। वो यहां अकेले ही रहते थे। हत्या की इस घटना से क्षेत्र में लोग काफी डरे हुए हैं। और तो और हत्यारे उनके घर पर लगे सीसीवीट कैमरे भी अपने साथ ले गए। पुलिस की सूचना पर देहरादून से फॉरेंसिक टीम मर्डर की साइट पर पहुंची जहां वो एविडेंस कलेक्ट करने में जुट गयी है। देहरादून से पुलिस का खोजी डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा है। मृतक मलकीत सिंह के घर के पास ही खेत में एक तौलिया पड़ा मिला। घर के बाहर चाबियों गुच्छे भी पड़े मिले।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like