7 मई को होने वाला है डीजीसीए का ऑडिट – हेली सेवा के जल्द शरू होने के संकेत

Please Share
7 मई को होने वाला है डीजीसीए का ऑडिट – हेली सेवा के जल्द शरू होने के संकेत 1 Hindi News Bharat »

बीते रोज मुख्य सचिव रामास्वामी की अध्यक्षता में हुई सभी हेली ऑपरेटरों, भारतीय वन संस्थान और नागरिक उड्डयन विभाग की बैठक अब सफल होती दिख रही है। जिसके कारण अब केदारघाटी में रुकी हुई हेली सेवा के जल्द शुरू होने के साफ संकेत मिल रहे हैं। बात दे कि आज मुख्य सचिव रामास्वामी ने डीजी सिविल एविएशन डिपार्टमेंट से मुलाकात कर बैठक की रिपोर्ट सौंपी है। जिसके परिणाम सकारात्मक दिख रहे हैं।

इसी के चलते 7 मई को डीजीसीए सभी 14 हेलिपैडो का निरिक्षण करने आ रहा है। जिसके बाद सभी हैलिपैडो पर उड़ाने शुरू हो जाएंगी।

बता दें की भारतीय वन संस्थान द्वारा राज्य सरकार को हेली सर्विस पर भेजी गई गाइडलाइंस पर ढ़ग से मंथन न होने से हेली सर्विस अब तक चालू नहीं हो पाई है।

लेकिन अब इस बैठक के परिणाम स्वरूप हेली सेवा से केदार बाबा के दर्शन करने आने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही खुशखबरी आ सकती है।

Leave a Reply