संगठन को मजबूत करने के लिए अजय भट्ट ले रहे हैं क्लास

Please Share
संगठन को मजबूत करने के लिए अजय भट्ट ले रहे हैं क्लास 2 Hindi News Bharat »

देहरादून- भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने आज प्रदेश् कार्यालय पर मीडिया प्रभारियों व् प्रवक्ताओं के साथ बैठक की और प्रदेश् में भाजपा सरकार के गठन के बाद संगठन की भूमिका और उसमे  प्रवक्ताओं सहित मीडिया विभाग की भूमिका को लेकर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

भटट् का कहना था कि प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के  बाद संगठन की भूमिका और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हमें सरकार के साथ खड़ा रहना है  और सरकार के निर्णयों, कार्यक्रमों के बारे में संगठन में कार्यकर्ताओं से लेकर जनता को अवगत कराना हैं। साथ ही साथ भट्ट ने कहा कि राज्य में विपक्ष कभी भी सरकार पर हमला करने, दुष्प्रचार करने व जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर सकता है। लेकिन हमें विपक्ष के ऐसे किसी भी प्रयास को निष्फल करना होगा। इसके अलावा हमें भाजपा की परम्परा के अनुसार  संगठन व सरकार के बीच एक अच्छा तालमेल रखना है। यदि हम सरकार को कोई सुझाव देना चाहते है तो वे भी संगठन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप दिए जा सकते हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं के कार्यो के लिए जो व्यवस्था बनाई जा रही है उसका भी हमें अनुपालन करना होगा।

नए सदस्यों को लेकर उन्होनें साफ किया कि नई सदस्यता पर अगले एक वर्ष तक रोक लगाई गई है ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply