सोमवार को प्रदेश कार्यालय में लगेगा मुखिया का दरबार

Please Share
सोमवार को प्रदेश कार्यालय में लगेगा मुखिया का दरबार 1 Hindi News Bharat »

बताते चले कि हैलो उत्तराखण्ड की खबर ‘‘मुखिया जी कार्यलय कब आओगे‘‘ का असर अब देखने को मिल रहा हैं दरसल त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बनने के बाद जब अभिनन्दन समारोह में बीजेपी कार्यलय आये तो एक वादा कर गये। उन्होनें कहा कि पार्टी को इतनी बम्पर जीत दिलाने का पूरा क्षेय संगठन और उसके कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होनें कहा कि मैं भी एक कार्यकर्ता हुं इसलिए हर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझता हूं। इसलिए हफ्ते में एक दिन मैं कार्यकर्ताओं से मिलने कार्यालय आऊंगा। उस वादे के चलते त्रिवेंद्र सिंह रावत कल भाजपा प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहेगें ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया की उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कल प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय (बलबीर रोड )में खास कार्यकर्ताओ की समस्याओं को सुनने के लिए उपस्थित रहेगें । प्रार्थना पत्रों की रेजिस्ट्रेशन के लिए प्रदेश कार्यालय प्रभारी पुष्कर काला प्रातः 8 बजे से प्रदेश कार्यालय पर उपलब्ध रहेंगे । कार्यक्रम की व्यवस्था के लिये प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल प्रभारी मौजूद रहेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply