स्कूटी सवार युवतियों को टैंकर ने मारी टक्कर, हुई मौत

Please Share

स्कूटी सवार युवतियों को टैंकर ने मारी टक्कर, हुई मौत 1 Hindi News Bharat »

राजपुर रोड़ पर हीरो हौंडा शोरूम के सामने एक टैंकर ने स्कूटी पर टक्कर मार दी। जिसमें सवार दोनों युवतियों की मौत हो गई।

हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए कोतवाली डालनवाला एसएचओ ने यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि थाना डालनवाला को सूचना मिली कि यूके07एके4843 स्कूटी को एक टैंकर ने टक्कर मार दी और उसमें सवार दोनों युवतियों को गंभीर चोटें आई हैं। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां से घायल युवतियों को दून अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कनिका शर्मा निवासी नींबूवाला और वर्षा डंडरियाल निवासी चक्कूवाला, हुई है। जो वर्तमान में नया गांव स्थित किसी स्कूल में पढ़ातीं थी।

वहीं पुलिस ने तेल टैंकर यूपी07आर8082 को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

You May Also Like

Leave a Reply