दून के एक घर में तेंदुए के घुसने से मची अफरातफरी

Please Share

देहरादून: दून शहर में तेंदुए के घुसने से अफरातफरी मच गयी है। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पायी। कुछ देर एक घर में छुपने के बाद वह झाड़ियों की ओर भाग निकला। विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद से दूनवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

मामला मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सहस्त्रधारा रोड में मॉल के पास का है। जैसे ही आसपास के लोगों ने तेंदुए को देखा तो उनके होश उड़ गए, आननफानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रायपुर रेंज मसूरी वन विभाग के रेंजर सुभाष वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया, लेकिन देर शाम तक भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

सुभाष वर्मा ने बताया कि आज सुबह भी टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए सरस्वती विहार में सर्च ऑपरेशन चला रही है। साथ ही विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि शाम को घर से अकेले बाहर न निकले। वही स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसे तेंदुए का घर में घुसना उनके लिए जानमान का खतरा है। प्रशासन को इसके लिए कड़े इंतजाम करने चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply