यूपी सीएम योगी के पिता की करानी पड़ सकती है सर्जरी

Please Share

देहरादून: हिमालयन अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता को फिल्हाल एम्स के लिए रेफर नहीं किया गया है। डिहाड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती हुए योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को आंतों में इंफेक्शन के चलते परेशानी हो रही है। उनको दिल्ली एम्स रेफर करने की बात सामने आ रही है, लेकिन उनके छोटे बेटे महेंद्र बिष्ट ने बताया कि अभी उनको कुछ राहत मिली है। फिलहाल रेफर नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि डाॅक्टर अभी चेकअप कर रहे हैं, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।यूपी सीएम योगी के पिता की करानी पड़ सकती है सर्जरी 2 Hindi News Bharat »

हमेंद्र ने बताया कि उनको सुबह अधिक दिक्कत हो रही थी, लेकिन कुछ देर बाद फिर से रिकवर करने लगे। उससे उनको थोड़ी राहत है। उन्होंने बताया कि रेफर करने को कहा तो है, लेकिन थोड़ी राहत मिलने के बाद फिलहाल अभी रेफर नहीं हुए हैं। अभी अस्पताल में ही हैं। उन्होंने बताया कि डाॅक्टर नजर बनाए हुए हैं। डाॅक्टर कहेंगे, तो रैफर भी किया जाएगा।

दरअसल, हिमालयन अस्पताल में गेस्ट्रो सर्जन नहीं हैं। इसलिए रेफर करने की बातें सामने आई, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए आप्रेशन में भी दिक्कत आ सकती है। ऐसे में डाॅक्टर यह कोशिश कर रहे हैं कि बगैर आप्रेशन के ही वे ठीक हो जाएं। एक बार रिकवर करने लगेंगे, तो सारी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply