गौशाला में आग लगने से पांच मवेशी खाक

Please Share

उत्तरकाशी : विकास खंड पुरोला के करड़ा गांव में एक गौशाला में अचानक आग लग गई जिस कारण गौशाला में बंधे पांच मवेशियों की आग से जलकर मौत हो गई जबकि गौशाला में रखा खाद्यान्न भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

मामला उस समय का है जब पुरोला के करड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र पुत्र सोबन सिंह की गौशाला में अचानक आग लग गई। जिससे  गौशाला में बंधे दो बैल, एक घोड़ा, एक गाय व एक बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गौशाला में रखे कपड़े, बिस्तर सहित खाद्यान्न सामग्री भी जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक  सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पुरोला उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद पुरोला नायब तहसीलदार सीएस राणा के नेतृत्व में राजस्वकर्मियो व पशु चिकित्सक को मौके पर भेजा गया है। सीएस राणा ने कहा कि आग से पांच मवेशियों के साथ ही गौशाला में रखा खाद्यान्न और कपड़े भी जलकर राख हो गए। साथ ही सीएस राणा ने कहा कि प्रभावित परिवार का क्षति का आंकलन कर प्राथमिकता सहायता दी जाने की कार्यवाही की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply