दून में प्रदर्शन, सलमान और शिल्पा का पुतला दहन

Please Share

देहरादून: सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के मुँह से ऐसा शब्द निकला की विरोध प्रदर्शन हो गया। राजधानी दून में वाल्मीकि समाज ने अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। समाज ने जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंप दोनों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

समाज ने आरोप लगाया है कि एक टीवी चैनल द्वारा पूछे जाने पर सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने वाल्मीकि समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही उन्होंने कहा कि सलमान और शिल्पा पर अनुसूचित जाति एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाये। वहीँ समाज ने कहा है कि सलमान की बीते शुक्रवार को लॉन्च हुई फिल्म टाइगर ज़िंदा है पर प्रतिबन्ध लगाया जाये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply