कांग्रेस के उल्टे दिन शुरू-विनय गोयल

Please Share

देहरादून। एक छोटी सी लापरवाही कांग्रेस के स्थापना दिवस पर चर्चा का विषय बन गयी। राजधानी दून के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडा उल्टा फहराया तो राजनीतिक खेमों में हलचल मच गयी जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह इसके पीछे डोरी का ढीला होना बता रहे है। वहीँ बीजेपी के प्रवक्ता विनय गोयल ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के उल्टे दिन आ गए है जिसके कारण वह उल्टे काम कर रही है। गोयल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का समाज और देश के सरोकार से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी पार्टी के झंडे के साथ-साथ अपना भी अपमान किया है।

गौरतलब है कि 28 दिसंबर को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस का स्थापना दिवस का जश्न मनाया जा रहा था। उसी दौरान 133वें स्थापना दिवस पर जब पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी  का झण्डा फहराया, तो वह सीधे की बजाये उल्टा हो गया। इस घटना पर अध्यक्ष ने लापरवाही का ठीकरा डोरी पर फोड़ दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply