सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण, हवा में ही कर सकता है दुश्मन की हवा टाइट

Please Share

नई दिल्ली: भारत ने कम ऊंचाई पर हमला करने आ रही दुश्मन की मिसाइल को हवा में ही तबाह करने वाले एडवांस्ड एयर डिफेंस (एएडी) सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। इस परीक्षण के बाद भारत विश्व का चौथा ऐसा देश बन गया है जो कि मिसाइल से मिसाइल को नष्ट कर सकता है।

उड़ीसा के चांदीपुर में इसका परीक्षण किया गया। इस मिसाइल का ये तीसरा परीक्षण किया गया है जिसमें हमला करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल जिसे लक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया गया, उसको धरती के वायुमंडल में 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर नष्ट कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार ये सीधा हमला था और पूरी तरह सफल रहा। मल्टी लेयर बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार करने के तहत इस साल 1 मार्च और 11 फरवरी को इससे पहले दो परीक्षण किये गए थे।

इस इंटरसेप्टर का लक्ष्य पृथ्वी मिसाइल को बनाया गया था जिसे चांदीपुर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स-3 से लॉन्च किया गया। गुरुवार को सुबह 9:45 बजे राडार से सिग्नल मिलने के बाद इंटरसेप्टर मिसाइल एएडी जो अब्दुल कलाम आईलैंड पर स्थित था उसने उड़ान भरी और हमला करने आयी एक शत्रु मिसाइल (मॉडिफाइड पृथ्वी मिसाइल) को नष्ट कर दिया।

इंटरसेप्टर 7.5 मीटर लंबा है जो सिंगल स्टेज ठोस ईंधन से चलती है। ये गाइडेड मिसाइल है और नेविगेशन और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल एक्टिवेटर से लैस है। इसको मोबाइल लॉन्चर से भी लॉन्च कर सकते हैं और इसमें इंडिपेंडेंट ट्रैकिंग भी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply