घर वापसी और बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन की तैयारी

Please Share

रुड़की। झबरेड़ा विधानसभा के लाठडदेवा हुण मे झबरेड़ा पूर्व विधायक हरिदास ने दोबारा घर वापसी कर बसपा मे वापसी कर ली है और साथ ही कैम्प कार्यलय का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम मे पार्टी के प्रदीप जाटव उत्तरप्रदेश MLC, शीशपाल चौधरी प्रभारी उत्तराखंड, चौधरी चरण सिंह (बसपा प्रदेश अध्यक्ष) आदि लोग मौजूद रहे। वहीँ पूर्व झबरेड़ा विधायक हरिदास ने बताया है कि बसपा पार्टी से हम शुरू से ही जुड़े है। बीच मे हम कांग्रेस पार्टी मे चले गए थे लेकिन कांग्रेस में भी कभी हमारा मन नहीं लगा।

हरिदास ने कहा कि हमारी मूल पार्टी बसपा ही है। हम हमेशा बसपा मे ही कार्य करेगे। और आज के कार्यक्रम का मुख्य उदेश बहन कुमारी मायावती के जन्म दिन की तैयारी का है। हरिदास ने कहा कि आने वाली 15 जनवरी को बहनजी का जन्म दिन है, पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता मिलजुल कर बहन जी का जन्मदिन मनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। हरिदास ने बताया कि मेरी और से लगभग 10,000 (दस हज़ार) लोग इस कार्यक्रम में शरीक होंगे। वही पार्टी के प्रदेश प्रभारी राम अवल राजभर ने बताया है कि आज का ये कार्यक्रम विशेष कर भांजी के जन्म दिन की तैयारियों को लेकर किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि अब बसपा ने अपनी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कमर कस ली है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply