फरियादी ने खाया था जहर, सियासत हुई गर्म

Please Share

देहरादून। बीते रोज बीजेपी कार्यलय में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा सियासी तूल पकड़ने लगा है। घटना के बाद से प्रदेश की बीजेपी सरकार आरोपों के घेरे में है। राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे पर जमकर अपनी सियासी रोटियां सेक रही है।

सूबे के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में जब एक फरियादी ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिस की तो कार्यलय में अफरातफरी मच गयी। घटना के एक दिन बात जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा मुख्यालय में मंत्री के सामने आत्महत्या का प्रयास करने से यह सिद्ध हो गया है कि प्रदेश और देश में लोगों के सामने रोटी का संकट पैदा हो गया है। जिसके कारण प्रदेश का युवा बेरोजगारी की ओर अग्रसर हो रहा है। इतना ही नहीं रघुनाथ ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी से आने वाले दिनों में भुखमरी, बेकारी, लूटपाट, हत्यायें आदि तमाम असामाजिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। रघुनाथ के आरोपों का सिलसिला यहीं नहीं थमा, उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की भ्रष्ट एवं बिना इंजन की सरकार ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं, जिसके चलते विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प हो गये हैं।

वहीँ कांग्रेस के प्रवक्ता जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि यह घटना बीजेपी सरकार के लिए शर्मनाक घटना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के दरबार में इस तरह से किसी व्यक्ति के आत्महत्या का प्रयास करना यह दर्शाता है कि सरकार जनता की आकंक्षाओं पर खरी नहीं उत्तर पा रही है। 

गौरतलब है कि बीते शनिवार को राजधानी दून में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए जनतादरबार में बैठे थे। उसी दौरान हल्द्वानी निवासी प्रकाश पाण्ड्य ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रकाश हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट का काम करता है। प्रकाश ने कर्ज के चलते जहर खा कर आत्महत्या करने का निर्णय लिया था। कर्ज के बोझ से परेशान प्रकाश ने यह तक कह दिया था कि राज्य के मुख्यमंत्री बेकाम के है। इतना ही नहीं इस बीच प्रकाश ने सूबे की सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार को जमकर कोसा।   

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply