अलग-अलग सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत

Please Share

देहरादून: बीते गुरुवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। एक घटना में महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। जबकि दूसरी घटना में पैदल चल रहे युवक की मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद मौत हो गयी। साथ ही मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि घटना के बाद एक आरोपी अपने मित्र के साथ मौके से फरार हो गया। दोनों ही घटना राजधानी देहरादून की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार रात करीब 12 बजे राजपुर रोड के पास एक वाहन (UK 07 BG 0046) के द्वारा तेजी और लापरवाही से घंटाघर की ओर जाते हुए एक मोटरसाइकिल (UK 07 BD 3710) को टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार महिला गीता (उम्र 39 वर्ष) पत्नी स्व. जय प्रकाश निवासी घासमंडी, राजपुर रोड गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए दून अस्पताल ले जाया गया।  जहां  उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। वहीँ मौके से उक्त वाहन का चालक फरार हो गया। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

वहीँ डोईवाला में एयरपोर्ट के पास एनटीआरओ कट जॉली ग्रांट पर बाइक  (UK 07 DF 2444) चालक राहुल रावत (उम्र 18 वर्ष) पुत्र सुखबीर सिंह रावत निवासी कन्हारवाला जोली ग्रांट, देहरादून  चला रहा था। जिसके पीछे अमन नेगी (उम्र 17 वर्ष) पुत्र खुशाल सिंह नेगी निवासी ग्राम खांड अठुरवाला जोली ग्रांट जो कि एयरपोर्ट से भानियावाला की तरफ जा रहे थे। उपरोक्त वाहन चालक द्वारा पैदल जा रहे कुशलानंद भट्ट (उम्र 53 वर्ष) पुत्र कार्तिकानंद भट्ट निवासी ग्रीन होटल, डोईवाला को टक्कर मार दी गयी, जिससे मौके पर कुशालानंद की मृत्यु हो गई। साथ ही दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गए। घायल युवको को पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply