मोहकमपुर फ्लाई ओवर का हुआ लोकार्पण, कल होगा डाट काली टनल का लोकार्पण

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मोहकमपुर में अटल सेतु (फ्लाई ओवर) का लोकार्पण किया। 1050 मीटर लम्बे व 18.80 मीटर चौड़े इस चार लेन आरओबी का निर्माण निर्धारित समय से दो माह पूर्व हुआ है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाई ओवर को समय से पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये। इस पुल के निर्माण की लागत कुल 60 करोड़ रूपये थी, जबकि इसको 43 करोड़ रूपये में पूर्ण किया गया है। इस पुल का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर ‘अटल सेतु’ रखा गया है। इस पुल के निर्माण से यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि, बल्लुपुर व बल्लीवाला फ्लाई ओवर के लिए कई बार समय विस्तार दिया गया जबकि, उनकी चौड़ाई भी कम की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जल्द ही जोगीवाला फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य भी शुरू किया जायेगा। फ्लाई ओवर के निर्माण में प्रभावित हुए मन्दिर का पुनर्निर्माण किया जायेगा। प्रदेश में सड़कों के मेंटिनेंस का कार्य एक माह में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि, शीघ्र ही हर्रावाला में 300 बेड का हॉस्पिटल बनाया जायेगा, जो जच्चा-बच्चा के लिए होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि, शनिवार 11.00 बजे डाट काली टनल का लोकार्पण भी किया जायेगा। यह पुल भी समय से तीन महिने पहले पूर्ण किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like