दून की महिलाओं ने कार चला कर दिया बेटी बचाओ का नारा

Please Share

देहरादून। फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की महिला बिज़नेस शाखा, फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (फिक्की फ्लो) द्वारा महिला कार रैली का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ फिल्म डायरेक्टर व प्रोड्यूसर अली अब्बास, व फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष वासवी भरत राम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने रैली को मुख्यमंत्री आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दून में फ्लो के चौदहवें चैप्टर में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली की अध्यक्षता फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष वासवी भरत राम व शिल्पी अरोड़ा द्वारा की गयी। रैली रवाना होने से पहले सभी महिलाओं ने उपस्थित लोगों के साथ बेटी बचाओ के समर्थन व कन्या भू्रण हत्या को रोकने की शपथ ली।

उत्तराखंड फ्लो चैप्टर का यह पहला कार्यक्रम था जिसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भू्रण हत्या को रोकने व महिलाओं को एक चालक के रूप में रोज़गार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इसके अलावा रैली का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना व उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। कुल 60 कारें इस रैली में शामिल रही, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

दून की महिलाओं ने कार चला कर दिया बेटी बचाओ का नारा 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply