विंडलास डवलपर्स से 3 करोड़ की रिकवरी मोर्चा की बड़ी जीत: नेगी

Please Share

देहरादून: स्थानीय होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन ने पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि, विंडलास डवलपर्स प्रालि. कुॅंआवाला, देहरादून ने वर्ष 2017 में बिना अनुमति 52,075 घन मीटर मिट्टी का खुदान कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुॅंचाया था तथा इस मामले में खनिज विभाग ने 14 सितम्बर 2017 को जिलाधिकारी, देहरादून को अपनी आख्या प्रेषित की थी कि, उक्त कम्पनी द्वारा बिना अनुमति के 52,075 घन मीटर मिट्टी का खुदान किया है तथा उत्तराखण्ड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली 2005 के निहित प्रावधानों के तहत उक्त कम्पनी पर 2,86,41,250 रुपए जुर्माना लगाये जाने की संस्तुति की थी।

साथ ही उन्होंने कहा कि, सितम्बर 2017 के पश्चात् जिला प्रशासन द्वारा उक्त पत्रावली को घुमाया जा रहा था तथा कार्यवाही के नाम पर पत्रावली एक पटल से दूसरे पटल पर घुमायी जा रही थी।
उन्होंने कहा कि, मोर्चा के संज्ञान में मामला आने के पश्चात् मोर्चा द्वारा 28 फरवरी को जिलाधिकारी देहरादून को जुर्माना वसूलने विषयक पत्र प्रेषित किया गया तथा प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला गया था। तत्पश्चात् मोर्चा के पत्र पर संज्ञान लेते हुए अन्ततः जिला प्रशासन द्वारा विंडलास डवलपर्स पर 2,86,41,250 रूपये का जुर्माना लगाया गया तथा तहसीलदार सदर को कार्यवाही नोटिस तामिल कराने के निर्देश दिये व कम्पनी को धनराशि जमा करने के निर्देश दिये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like