आम बजट को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया

Please Share

देहरादून : केंद्र सरकार द्वारा गुरूवार को आम बजट लोकसभा में पेश किया गया। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट के विभिन्न पहलुओं के साथ अपने भाषण की शुरुआत कर बजट पेश किया। केंद्र की भाजपा सरकार के इस अंतिम बजट को लोग उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे थे। बजट पेश होने के बाद हेल्लो उत्तराखंड न्यूज़ से बातचीत में लोगों द्वारा मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई।

आम बजट को लेकर कुछ लोग संतुष्ट नजर आये तो वहीँ कुछ लोगों ने नाखुशी जाहिर की। कुछ लोगों ने कहा कि मध्यम वर्ग को बड़ा झटका मिला है क्योंकि माध्यम वर्ग और नौकरीपेशा के लोगों के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है। वहीँ कुछ लोगों ने कहा कि इस बजट में किसानों और गरीबों के लिए कई सारे लुभावने वादे किये हैं। वहीँ नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने इस बजट को चुनावी बजट बताया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply