उत्तराखंड: भाई ने बहन को जिंदा जलाया, दर्दनाक मौत

Please Share

काशीपुर: उत्तराखंड में ख़ौफनाक वारदात सामने आई है। यहां उधमसिंह नगर के काशीपुर में ग्राम नवलपुर में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला चर्चा में है। आग में झुलसती छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है की भाई ने प्रेम सम्बन्धो के चलते एक भाई ने अपनी बहन को बेरहमी से पीटकर जिंदा जला दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि युवती के एक भाई के साले का रिश्तेदार गांव में ही काम कर रहा था। वह छात्रा के घर पर ही रहता था। इसके चलते उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। इस बात का खुलासा होने पर छात्रा के भाई ने उसे भगा दिया। इसके बाद वह अपनी बहन को कॉलेज लाने और ले जाने के लिए जाने लगा। 18 जून को भाई के हाथ अपनी बहन का मोबाइल लग गया। इसमें छात्रा की ओर से अपने प्रेमी को कई संदेश किए गए थे।

इस बात से बौखलाए भाई ने अन्य परिजनों की मदद से बहन को आग लगा दी। आग में झुलसकर छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कुंडा थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी। परिजनों के बयानों में विरोधाभास होने से पुलिस का शक गहरा गया है।बता दें कि सोशल मीडिया पर एक छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा आग की लपटों से घिरी दिखाई दे रही है। यह छात्रा कुंडा थाने की गढ़ीनेगी चौकी क्षेत्र के ग्राम नवलपुर की रहने वाली बताई गई है। प्रेम संबंधों के चलते छात्रा की पिटाई के बाद उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, परिजन करंट लगने से छात्रा की मौत की बात कह रहे हैं। आग में झुलसकर 18 जून को छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा का पिता घर पर नहीं था। पिता की गैर मौजूदगी में ही परिजनों ने एक घंटे के भीतर ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like