आत्महत्या : पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Please Share

उत्तरकाशी : इन दिनों उत्तरकाशी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आग का तांडव अभी थमा नहीं कि रविवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ज्ञानसू आनंद नगर में युवक का शव पेड़ से लटका देख आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और आसपास के ग्रामीणों को बुला कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की।

शव की पहचान चंद्र मोहन शाह (43) पुत्र गिलौरी लाल निवासी बेसिक पाठशाला ज्ञानसू के रूप में हुई है। हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए उत्तरकाशी, कोतवाली थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि चंद्र मोहन की बहन का लड़का लम्बे समय से बीमार है। बीते शनिवार रात चंद्र मोहन अपनी बहन के घर गया था। बहन के घर से लौटने के बाद उसने अखरोट के पेट में लटक कर आत्महत्या कर ली। साथ ही उन्होंने बताया कि चंद्र मोहन शादीशुदा नहीं है। जो कि अपनी बहन के 23 वर्षीय लड़के की हालत देख अक्सर चिंतित रहता था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply