हाइड्रा क्रेन और बाइक के बीच टक्कर, एक की मौत

Please Share

देहरादून: पौंधा रोड पर देर रात एक हाइड्रा क्रेन  और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में बाईक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। वहीं हादसे में शामिल हाइड्रा क्रेन चालक मौके से फरार ह गया। दरअसल, देर रात थाना प्रेमनगर को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई की पौंधा रोड पर हाइड्रा क्रेन नंबर uk07 bn 0715 और मोटरसाइकिल संख्या यूके 07 डीबी 8723 का एक्सीडेंट हो गया है। उक्त सूचना पर थाने से पुलिस बल मौके पर घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने हादसे में घायल युवक को राहगीरों की मदद से सिनर्जी अस्पताल में ईलाज के लिए बर्ती कराया। उक्त युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस द्वारा हाइड्रा क्रेन औऱ मोटरसाइकिल को सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर लाया गया है। मृतक की पहचान कुणाल कृष्णा पुत्र कृष्ण मोहन प्रसाद, पटना बिहार, उम्र 20 के रूप में हुई है। फिलहाल मृतक का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा पुलिस फरार चालक की तलाशी में भी जुट गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like